सराईकेला, मार्च 15 -- सरायकेला। सरायकेला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले रामनवमी, सरहुल और ईद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ यशमिता सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ त्योहार की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में टेंटो पोसी, नारायणपुर, घाघी, ताबलापुर, ठाठुपाड़ा, ताबलापुर, राजबांध, कोलाबिरा, मुड़िया, बेगनाडीह, सरायकेला के अखाड़ा समिति के सदस्यों के अलावा शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि पूजा कमेटियां जुलूस के दौरान वॉलेंटियर तैनात रखें।थाना प्रभारी ने कहा कि अश्लील गानों पर पाबंदी रहेगी। साथ ही जुलूस निकालते समय कमेटी सदस्यों की पहचान के लिए आईकार्ड जरूरी होगा। 26 मार्च को बेगनाडीह, ठाठुपड़ा में शाम 4 बजे स...