हजारीबाग, मार्च 17 -- केरेडारी ,प्रतिनिधि आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर मंगलवार को केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबुद्ध लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ पर्व मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने की। जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, प्रमुख सुन...