चक्रधरपुर, मार्च 16 -- बंदगांव । रामनवमी, ईद-उल-फितर और सरहुल को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को कराइकेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्यारे हसन ने की। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने आगामी 26 मार्च को होने वाले रामनवमी उत्सव और अन्य पर्वों को लेकर पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हुड़दंगियों तथा उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या सांप्रदायिक सामग्री साझा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस के दौरान बाइक पर स्टंट करने या तेज गति से वाहन चलाने वालों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.