मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मड़वन। मड़वन मंडल के भाजपा अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामनरेश सहनी को वैशाली सांसद वीणा देवी ने सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। सांसद ने शुक्रवार को इससे संबंधित पत्र जारी किया है। साथ ही प्रतिलिपि सभी अधिकारियों को भेजा है। रामनरेश सहनी के प्रखंड प्रतिनिधि बनाये जाने पर मड़वन के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...