रामनगर, फरवरी 27 -- रामनगर। परिवहन निगम की आरएम पूजा जोशी ने शुक्रवार को रामनगर रोडवेज डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने होली को लेकर डिपो की व्यवस्था का जायजा लिया। यात्रियों के अनुसार होली पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन आर्य से बसों के संचालन के बारे में जानकारी ली। साथ ही होली पर यात्रियों के अनुसार बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। नवीन आर्य ने बताया कि होली के पर्व को देखते हुए चार अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर लगा दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...