रामनगर, अगस्त 29 -- नैनीताल से लखनऊ और पटना का सफर अब बेहद आसान होने वाला है। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने रक्षाबंधन के मौके पर रामनगर से लखनऊ और पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने का वादा किया। उन्होंने साथ ही रामनगर में विकास के लिए कई अहम घोषणाएं भी कीं। दरअसल, बीते रक्षाबंधन पर रामनगर पहुंचे सांसद अनिल बलूनी का भाजपाइयों और एकल विद्यालय की बहनों ने स्वागत कर उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का अनूठा भाव देखने को मिला।रामनगर से लखनऊ-पटना के लिए सीधी ट्रेन का वादा लोगों की मांग पर सांसद बलूनी ने रामनगर से लखनऊ और पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं, जिनमें रामनगर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना ...