मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड के रामनगर व बाघाखाल पैक्स में हुए चुनाव की मतगणना मंगलवार अहले सुबह संपन्न हुई। इसमें दोनों पैक्स के निवर्तमान पैक्स अध्यक्षों को पराजय का समाना करना पड़ा। बाघाखाल पैक्स के अध्यक्ष रवींद्र कुमार तथा रामनगर पैक्स के अध्यक्ष मंजीत कुमार सिंह चुने गए हैं। दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे। मतगणना के दौरान प्रखंड परिसर में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ रातभर जमी रही। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि दोनों विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- रामनगर व बाघाखाल पैक्स के अध्यक्ष बने रवींद्र और मंजीत यह भी पढ़ें- बनतारा पैक्स चुनाव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.