रामनगर विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता हरिपाल सिंह निलंबित
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विद्युत वितरण खंड-रामनगर के अधिशासी अभियंता हरिपाल सिंह को गंभीर लापरवाही और खराब प्रशासनिक कार्यशैली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने निलंबन आदेश जारी किया है। जांच में सामने आया है कि 400 केवीए के नए कनेक्शन देने में कोताही बरती गई। इसके अलावा 17 अप्रैल को स्थानांतरित किए गए जूनियर इंजीनियर शरदेन्दु प्रकाश मिश्रा को समय से कार्यमुक्त नहीं करने का आरोप भी अधिशासी अभियंता पर लगा है। विभागीय समीक्षा में यह भी पाया गया कि खंड के 35, 881 बकायेदारों से करीब 154.16 करोड़ रुपये की वसूली नहीं हो सकी, जिसके चलते रामनगर खंड लगातार रेड जोन में बना रहा। यह भी पढ़ें- अधिशासी अभियंता निलंबित, कार्य में लापरवाही भारी पड़ी दिसंबर 2025 से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.