हल्द्वानी, अप्रैल 20 -- सतीश जोशी कालाढूंगी। रामनगर रोड पर नयागांव वन विभाग के चेक पोस्ट के समीप सड़क किनारे ठेला लगाने वाले युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार, जिला ऊधमसिंह नगर के बरहैनी (जबरान) निवासी पंजा सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह नयागांव वन विभाग के चेक पोस्ट के समीप बेल के जूस का ठेला लगाता था। सोमवार को भी वह ठेले पर ग्राहक आने का इंतजार कर रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर खराब होने पर सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंदा, मौत दोपहर करीब पौने दो बजे कालाढूंगी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार सामने चल रही दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ठेले में जा ...