शामली, मार्च 2 -- रामनगर मोहल्ले में एक युवक द्वारा घर की छत से की गई पत्थरबाजी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस घटना में एक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार को स्थानीय थाने से चंद कदमों के देरी पर स्थित मोहल्ला रामनगर निवासी रविंद्र नामक युवक ने अचानक अपने मकान की छत पर चढ़कर आसपास के घरों की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थरों की चपेट में आने से दिल्ला और उनकी पत्नी कविता बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना से घबराए लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल कविता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक आए दिन इस तरह का हंगामा करता रहता है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार पुलिस को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हर बार पुलिस उसे "मानसिक रूप से कमजोर...