हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- रामनगर। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष स्वीकृत 129 पात्र परिवारों के व्यक्तियों को 12.40 लाख रूपए पुत्री विवाह, उपचार, सहायतार्थ राशि के चेकों का वितरण किया। कहा कि सरकार हर पात्र परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मालधन मण्डल अध्यक्ष प्रेम कुमार आर्या, पृथ्वी रावत, चन्दन अधिकारी, डोरी लाल, राहुल रावत, महामंत्री दीपक राणा, आशीष कुमार, मनमोहन सिंह बिष्ट, दिवेक सम्मल, अमर सैनी, मनोज पांडे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...