बगहा, अप्रैल 1 -- रामनगर। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार की शाम दो अलग टीम ने रामनगर के आधा दर्जन से अधिक खाद दुकानों की जांच की गई। बीडीओ अजीत कुमार, थानाध्यक्ष दीपक कुमार व बीएओ प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से चार दुकानों की जांच की। वही जिला कृषि कार्यालय से आए उर्वरक निरीक्षक प्रशांत कुमार, कृषक सलाहकार बिमलेश द्विवेदी व अन्य ने तीन दुकानों की जांच की। जिन दुकानों की जांच हुई। उनमें नारायणपुर मेन रोड के गणेश खाद भंडार, जानकी खाद भंडार, सोनखर चेक पोस्ट के सौम्या खाद भंडार, सबुनी चौक के लक्ष्मी ट्रेंड्स, बेला गोला के शिव ट्रेंड्स व किसान खाद भंडार तथा श्याम ज्योति सिनेमा रोड के श्याम ट्रेंड्स शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...