रामनगर, मई 28 -- रामनगर। ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर इमाम मुफ्ती गुलाम मुस्तफा नइमी ने गुरुवार को सुबह 7:30 बजे ईदगाह में नमाज अदा कराई। वही बड़ी मस्जिद में मुफ्ती अकील अहमद ने 7 बजे ईद उल अजहा की नमाज़ अदा कराई। इसके अलावा मोती मस्जिद, छप्पर वाली मस्जिद, नगीना मस्जिद, ताज मस्जिद, आला हजरत मस्जिद आदि में भी नमाज पढ़ी गई। उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने का दिन है। यहां पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम,जामा मस्जिद सदर शकील खान, ईदगाह कमेटी के सदर बाबर खान, सेकेट्री शमीम अहमद, ताईफ खान, एडवोकेट फैजुल हक, मोहम्मद अजमल, अजीज खान आदि रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा : नमा...