रामनगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन, बैरंग लौटे कर्मी
रामनगर, मई 11 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर में फिर से स्मार्ट मीटरों का विरोध शुरू हो गया है। भरतपुरी समेत कई मोहल्लों में मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद बिजली कर्मी दो घरों में स्मार्ट मीटर लगाकर बैरंग लौटे। सोमवार को भरतपुरी, पंपापुरी समेत कई मोहल्लों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने कर्मी पहुंचे थे। इस बीच लोग अपने घरों के बाहर आ गए। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से कई घरों में दोगुने बिजली के बिल आ गए हैं। इससे लोग खासे परेशान है। कहा कि बिजली का बिल जमा नहीं करने पर स्मार्ट मीटर से स्वयं ही घर की बिजली काट दी जा रही है। कई घंटे के विरोध के कारण बिजली विभाग की टीम को बिना स्मार्ट मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। विद्युत विभाग के ईई गोवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.