हल्द्वानी, जुलाई 17 -- रामनगर, संवाददाता। ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक के दवा लेकर घर लौट रहा युवक की एक निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक सड़क किनारे बाइक पर बैठा था, बस के गुजरते वक्त वह बाइक से गिरा पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसे पर ग्रामीणों ने बस को तेजी और लापरवाही से चलाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस के साथ लोगों की तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को दोपहर में ग्राम नई बस्ती लालढांग निवासी 41 वर्षीय हरकेश सिंह पुत्र प्रताप सिंह दवाई लेने के लिए हिम्मतपुर ब्लॉक गए थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कार की टक्कर से घायल युवक की देहरादून में मौत, परिजनों का हंगामा परिजनों के अनुसार दवा लेकर वह घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हिम्मतपुर ब्लॉक में एक निजी स्कूल बस...