रामनगर, दिसम्बर 13 -- रामनगर। एक ग्रामीण की स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई। शनिवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम 46 वर्षीय राजेन्द्र सिंह अधिकारी पुत्र हरि सिंह अधिकारी निवासी ढेला रामनगर स्कूटी से रामनगर की ओर आ रहा था। रास्ते में स्कूटी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और पुल के नीचे गिर गई। हादसे में राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक किसान था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...