रामनगर, जुलाई 17 -- रामनगर। नमामि गंगे परियोजना के तहत पुछड़ी में लगाए गए सीवरेज प्लांट की कंप्रेसर मशीन चोरी हो गई है। शुक्रवार को प्लांट मैनेजर प्रकाश चंद्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार पुछड़ी में सीवरेज प्लांट लगाया गया है। गुरुवार रात प्लांट से कंप्रेसर मशीन को चोरी कर लिया गया। कंप्रेसर चोरी होने से ऑनलाइन मॉनिटरिंग में दिक्कतें आ रही हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्लांट मैनेजर ने बताया कि कंप्रेसर 20 हजार रुपये की कीमत का था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...