बगहा, अप्रैल 9 -- राकेश द्धिवेदी रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के जोलहा टोली में विवाहिता को जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान जीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। वह जोलहा टोली निवासी औरंगजेब खान की पत्नी खुशबू नेशा (30) थी। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये। मायके के परिजनों ने दहेज के लिए पेट्रोल छिड़क कर खुशबू को जलाकर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जांच की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान टीम को मौके पर घटना से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं। पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में फर्द बयान आते ही मामला दर्ज करने का कारवाई की जाएगी।नहीं था कोई बच्चा, बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले : खुशबू को शा...