रामनगर, दिसम्बर 23 -- रामनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चार जनवरी को रामनगर महाविद्यालय में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की पूर्व तैयारियों का जिला जज हरीश कुमार गोयल ने रामनगर महाविद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। शिविर प्रत्येक व्यक्ति को सामान्य कानूनी जानकारी व विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाना है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। जिसमें छात्र छात्राएं व लोग अपने परिवार संबंधियों के आवश्यक प्रमाण पत्रों बनवाने के लिए पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारूल थपलियाल, प्राचार्य प्रो एमसी पांडे, सीओ सुमित पांडे,ईओ आलोक उनियाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.