रामनगर, फरवरी 23 -- रामनगर। आमडंडा स्थित वन निगम के डिपो के अंदर रखी सागौन की लकड़ी चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई है। सोमवार को वन निगम के डीएसएम मुदित आर्य ने बताया कि बीते शनिवार की रात आरोपी निगम की चारदीवारी तोड़कर अंदर घुसे थे। बताया कि सागौन के लॉट के पास आरोपियों ने पहले शराब पी। वहां पर शराब की बोतलें और गिलास बरामद हुई है। लॉट से 23 गिल्टे सागौन के चोरी हुए हैं। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए आंकी जा रही है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.