रामनगर, अप्रैल 18 -- रामनगर। मंडी समिति के सचल दल ने रानीखेत रोड पर मुनाफाखोरी रोकने और फल-सब्जियों के दाम नियंत्रित करने को अभियान चलाया। सचिव सहील अहमद ने सभी फुटकर व्यापारियों को रविवार तक अनिवार्य रूप से मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बिना लाइसेंस व्यापार करने वालों को मंडी अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई और जुर्माने की चेतावनी भी दी गई है। यह भी पढ़ें- बिना लासेंस के काम नहीं करेंगे फुटकर व्यापारी यह भी पढ़ें- अब उचित दर पर मिलेंगी फल-सब्जियां यह भी पढ़ें- बिना लाइसेंस मंडी में कारोबार करने वालों पर कार्रवाई होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...