रामनगर, अक्टूबर 3 -- रामनगर। शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त परिजन घर पर नहीं थे। शुक्रवार को 20 वर्षीय किशन पुत्र रूप सिंह निवासी पीरूमदारा घर पर अकेला था। बताया कि उसकी पत्नी आई तो किशन फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार मृतक मजदूरी करता था और बदायूं यूपी का रहने वाला था। कुछ साल पहले से ही वह पीरूमदारा में आकर परिवार के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से मृतक मानसिक तनाव में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे से शव को उतारकर पोस्टमार्टम करवाया। एसएसआई मो. युनूस ने बताया कि परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी थी। शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...