रामनगर, मार्च 25 -- रामनगर। पीरूमदारा में एक युवक ने दराती से खुद का गला काटने का प्रयास किया। परिजनों ने युवक से दराती छिनकर अस्पताल में भर्ती कराया है। धर्मपुर ओलिया निवासी प्रदीप सिंह रावत पुत्र उत्तम सिंह रावत ने मंगलवार देर शाम अपने घर के आंगन में अचानक दराती से अपने गले पर वार कर दिया। युवक की हरकतों को देखकर उसकी मां गोदम्बरी देवी के चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर भाई दीपक ने युवक से दराती छिनी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जाानकारी ली जा रही है। युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया कि युवक ने क्यों दराती से गले पर वार किया, इसका पता लगाया जा रहा है। युवक कई दिनों से घर पर ही था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.