रामनगर में युवक की हत्या, शराब भट्टी के पास मिला शव
रामनगर, जून 11 -- रामनगर। मजदूरी कराने के बाद कच्ची शराब पीलाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का शव कच्ची शराब की भट्टी के समीप बरामद हुआ। पुलिस में मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ताऊ ईश्वर सिंह ने बताया कि ग्राम करेलपुरी बेरिया हल्दुआ पीरुमदारा निवासी गुरदास उम्र 30 साल पुत्र पूरन सिंह उसका भतीजा है। बुधवार की सुबह गांव का एक युवक उसको मजदूरी पर ले गया। गुरुवार की सुबह उसका शव कच्ची शराब की भट्टी के पास मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। उसके शरीर का कुछ भाग जला हुआ था। सूचना मिलने पर कोतवाल सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शव भेज दिया है। शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ को जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक गुरदास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.