हल्द्वानी, मई 9 -- रामनगर। बाजार में एक युवक की जेब काटकर नकदी निकाल दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनगर बाजार निवासी विजय शर्मा शनिवार को बाजार आए थे। उन्होंने बताया कि उनके जेब से 10 हजार रुपए निकाल लिए। नुकीली वस्तु से उनकी जेब काट दी गई थी। जेब में 10 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक किशोर संदिग्ध हालात में दिख रहा है। उसका पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई यह भी पढ़ें- नकाबपोश बदमाश ने चाकू दिखाकर महिला से छीनी चैन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...