रामनगर, मार्च 24 -- रामनगर, संवाददाता। अल्मोड़ा डिपो की यात्रियों से भरी रोडवेज बस का स्टेयरिंग मंगलवार को रामनगर के टांडा में हाईवे 309 पर फेल हो गया। वहीं बस हाईवे से कच्ची सड़क पर उतर गई। इस दौरान बस में बैठे 30 यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगाकर बस को नियंत्रित कर लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। मंगलवार को अल्मोड़ा डिपो की बस सुबह आठ बजे सवारियां बैठाकर चली। रामनगर डिपो में बस दोपहर डेढ़ बजे पहुंच गई थी। रामनगर से भी यात्रियों को बैठाकर बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई। बस चालक नंदन सिंह ने बताया कि हाईवे 309 पर बस करीब 40 की गति से चल रही थी। टांडा के पास अचानक चलती बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। बताया कि बस तेजी से हाईवे से उतरने लगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.