रामनगर, दिसम्बर 27 -- रामनगर। एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी पर अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भवानीगंज निवासी सुभम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। साथ ही उस पर रिवॉल्वर भी तानी गई। घटना के विरोध में शनिवार को भाजापा नेता दिनेश मेहरा, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती आदि ने कोतवाल सुशील कुमार से वार्ता की। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाल ने बताया कि बंबाघेर निवासी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...