बगहा, सितम्बर 22 -- रामनगर। नगर के मिल बहुअरी में सोमवार की देर शाम सरफराज आलम की पत्नी संतारा खातून (22) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मां ने पुलिस को आवेदन देकर दहेज के लिए पुत्री की हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति समेत आठ नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। सूचना पर थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के अंदर बिछावन पर पड़े विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को विवाहिता के गले पर निशान मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से आवश्यक नमूने व अन्य साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य फरार...