रामनगर, अप्रैल 14 -- राजू वर्मा, रामनगर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा रामनगर मंडल के नगर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बम्बाघेर में संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूली बच्चों को शिक्षा से संबंधित सामग्री का वितरण किया गया। बुजुर्ग महिला प्रेमवती और मुन्नी देवी समेत कई लोगों को सम्मानित किया। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, किसान आयोग के सदस्य संजय डॉरबी, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती, राकेश अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, सभासद पारस गोला रहे। वहीं, वन ग्राम आमडंडा खत्ता के प्राइमरी स्कूल परिसर में वन ग्राम संघर्ष समिति आमडंडा खत्ता, प्रगतिशील जन एकता मंच, युवा सांस्कृतिक कला मंच और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने संयुक्त रूप से आंबेडकर जयंती ...