रामनगर, फरवरी 21 -- रामनगर, संवाददाता। एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र स्व. मोहन सिंह बिष्ट निवासी पार्वती कुन्ती पीरुमदारा रामनगर ने पीरुमदारा चौकी पर आकर सूचना दी कि उसकी माता 70 वर्षीय शांताबाई बिष्ट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पीरुमदारा पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो शांताबाई बिष्ट निवासी पार्वती कुंज फेस-2 पीरुमदारा का शव दरवाजे की चौखट पर लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतका काफी समय से बीमार थी और डिप्रेशन में भी चल रही थी। वह अपने पुत्र गोपाल के साथ रहती थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...