रामनगर, मार्च 8 -- रामनगर। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस और कटाई के औजारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक बछिया भी बरामद की गई है। रविवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौ. आसिफ पुत्र हनीफ निवासी फौजी कॉलोनी पुछड़ी और मो. शान पुत्र अनीस निवासी रेलवे कॉलोनी को चोरपानी रोड से पकड़ा। तालाशी लेने पर आरोपियों के पास से प्रतिबंधित गौमांस, एक बछिया, एक कुल्हाड़ी, दो चापड़, 12 छुरियां और एक कील बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...