रामनगर, फरवरी 20 -- रामनगर। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 35 पात्र परिवारों को सहायतार्थ के लिए 4 लाख, 93 हजार की सहायता राशि के चेक भाजपा कार्यकर्ताओं और राजस्व निरीक्षकों के साथ वितरित किये। विधायक ने कहा की हमारी सरकार अन्तिम छोर में खडे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना पहुंचाने को संकल्पित है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पीरूमदारा मण्डल अध्यक्ष बलदेव रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, भाजपा नेत्री धनेश्वरी घिड़ियाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.