गंगापार, फरवरी 14 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को भगवान शिव की शोभा यात्रा एवं शिव बारात साज बाज के साथ सज धज कर रामनगर चिरैया मोड़ से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए शीतला मन्दिर और डोरवा पर पहुंच कर सम्पन्न होगी। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक शंकर लाल केशरी एवं बाजार के समस्त व्यापारीगण ने समस्त शिव भक्तों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर शिव बारात एवं शोभा यात्रा की शोभा बढ़ावें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...