बगहा, जून 11 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को नगर परिषद का बुलडोजर बेला गोला बाजार से लेकर रैली बाजार तक गरजा। अंचलाधिकारी वेदप्रकाश की देखरेख में चले इस अभियान में 3 जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर से पक्के और अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गुरुवार को टीम ने बेला गोला बाजार को निशाने पर लिया। हालांकि कई स्थानों पर अभी भी अतिक्रमण हटाने का काम पूरा नहीं हो सका है। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए टीन के शेड, पक्के निर्माण, अस्थायी दुकानों, ठेलों और फुटपाथ पर लगे खोमचों को हटाया गया। यह भी पढ़ें- रामनगर में दूसरे दिन भी हटवाया गया अतिक्रमण कई जगह सड़क पर बने कच्चे-पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़कर मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया। साथ ही...