बगहा, मई 24 -- शिकाररामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर की गुदगुदी पंचायत के सेवरही बरवा गांव में शनिवार की देर शाम तेंदुआ ने घर के दरवाजे से दो बकरियों का शिकार किया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रेंजर अमित कुमार ने बताया कि पगमार्क से तेंदुए की पुष्टि हुई है। लोगों से रात में घर से बाहर अकेले नहीं निकलने की अपील की गई है। मवेशियों को सुरक्षित जगह पर बांधने को कहा गया है। तेंदुए की ट्रैकिंग की जा रही है। उसे जंगल में लौटाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सेवरही बरवा गांव के केशव यादव की दो बकरियां उनके घर के बाहर दरवाजे पर बंधी हुई थीं। यह भी पढ़ें- बिहार के बेतिया में तेंदुए का आतंक, दो बकरियां बनी निवाला; रतजगा कर रहे इलाके के लोग देर शाम जंगल की ओर से आए तेंदुए ने अचानक हमला कर दोनों बकरियों को मार डाला। बकरियों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास...