बगहा, जनवरी 11 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के बेला गोला में रविवार की शाम हुए सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना शहर के बेला गोला मस्जिद के समीप की हैं। मृतक की पहचान सिकटा बेलवा गांव निवासी स्वर्गीय ठाकुर यादव के 55 वर्षीय पुत्र ब्रजेश यादव के रूप में हुई हैं। मृतक हरीनगर शुगर मिल का कर्मी था। वह घर से मिल में ड्यूटी करने जा रहा था। इसी दौरान बेला गोला मस्जिद के समीप सुगर मिल से गन्ना गिराकर लौट रहे एक ट्रक ने उनको कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की 112 की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ब्रजेश यादव को उठाकर रामनगर पीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक एम काजिम ने उनको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर काजिम न...