हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- रामनगर, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को रामनगर में एसआईआर को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रणजीत रावत एवं नैनीताल कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त करने और गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन की शुरुआत नगर पालिका परिसर से हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद जुलूस के रूप में लखनपुर चौक पहुंचे, यहां राष्ट्रगान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि एसआईआर के जरएि बड़ी संख्या मे...