हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- रामनगर। रामनगर में गुरुवार को प्रशासन ने मुख्य रानीखेत रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई अतिक्रमण ध्वस्त किए। गुरुवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, सीओ सुमित पांडे, एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी, कोतवाल सुशील कुमार एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम ने बताया कि रानीखेत रोड पर लगातार अतिक्रमण और जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस रोड से अतिक्रमण हटाने और सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े न करने को लेकर संबंधित लोगों के साथ कई बार बैठक की जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने को पालिका ने बनाई चार टीमें उन्होंने कहा कि रानीखेत रोड प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.