रामनगर, फरवरी 25 -- रामनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रामलीला मैदान कानिया में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। संयोजक दिनेश मेहरा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महन्त विकास नाथ महाराज ने कहा कि सनातन धर्म एक है और सभी हिंदुओं को एक होना पड़ेगा तब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं और हमें अपनी बेटियों को लव जिहाद से बचाना पड़ेगा। हम सब हिंदू एक हैं और हमें जात-पात में नहीं बटना है और एक साथ मिलकर रहना है। मुख्य वक्ता सौरभ ने भी विचार रखे। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, विधायक प्रतिनिधि जगमोहन बिष्ट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी ...