रामनगर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका
रामनगर, जुलाई 21 -- रामनगर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में रानीखेत रोड पर आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुमित लोहनी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी बर्बरता ब्रिटिश शासन की याद दिलाती है और वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। यहां सभासद सचिन कुमार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास कुमार, जिला उपाध्यक्ष हितेश जोशी, अमरजोत सिंह, पीयूष रावत, रवि जोशी, चेतन पंत, विजय बिष्ट, फैजुल हक रहे। यह भी पढ़ें- दिल्ली की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.