रामनगर, फरवरी 18 -- रामनगर, संवाददाता। पुछड़ी में बुधवार को कूड़ा वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने शव को घर के बाहर चारपाई पर रख हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ महिलाओं की तीखी झड़प भी हुई। हालांकि इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बच्ची की मां की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने मामा के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार बिहारी टप्पर नई बस्ती पुछड़ी निवासी पांच वर्षीय आलिया पुत्री कमल हसन बुधवार को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास बने घर पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस बीच ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालकर लौट रहे वाहन की चपेट में आलिया आ गई। हादसे में बच्ची के सिर पर चोट लगने से अधिक खून बहने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर होने पर उसका मामा आरिफ परिजनों के साथ मौके पर पहुं...