रुद्रपुर, अगस्त 16 -- रामनगर। लंबे समय से वांछित अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मालधन के 64 नंबर गेट के पास जंगल में छिपे शातिर बदमाश चंदन सागर ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

घटना का विवरण पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। इलाज के लिए रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया। रामनगर के शिवलालपुर निवासी चंदन सागर लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर 10 से अधिक मुकदमे है। पुलिस दबिश के दौरान वह हाथीडंगर वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल की ओर भाग निकला। जब पुलिस टीम ने जंगल में उसे चारों तरफ से घेरा, तो खुद को फंसता देख उसने पुलिसकर्मियों और उनके वाहनों को निशाना बनाकर लगभग तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है।

पुलिस की प्रतिक्रिया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस...