रामनगर, दिसम्बर 29 -- रामनगर। कृषि विभाग की ओर से सोमवार दोपहर खण्ड विकास कार्यालय में किसान दिवस का आयोजन किया गया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यालय में कार्यक्रम की अध्यक्षता परमजीत सिंह और संचालन रमेश जोशी सहायक कृषि अधिकारी ने किया। कार्यक्रम को गोचर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गिरीश तिवारी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक राजीव कुमार, कृषि अधिकारी कुबेर तड़ियाल, सहायक कृषि अधिकारी कुसुम रेखाड़ी, हरीश कुमार, बृजेश कुमार, नरेश सिंह, मुन्ना मठपाल, महेंद्र सिंह, रेनू तिवारी, गोविंद लाल, दीपक सती, इंद्रजीत सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...