रामनगर में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल कर पुतला फूंका
रामनगर, मई 8 -- रामनगर। संवाददाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सीएम के क्षेत्र चम्पावत में हुई कथित दुष्कर्म की घटना ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है और पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, भुवन पांडे, एडवोकेट फैजुल हक, चांद खान, गुलाम सादिक, ममता रहीं। वहीं, संयुक्त संघर्ष समिति ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर चम्पावत कांड के साथ-साथ सतपुली व खैरना में पुलिस प्रताड़ना और टिहरी की सांप्रदायिक हिंसा पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.