रामनगर, अप्रैल 29 -- रामनगर। भाजपा जिला आईटी संयोजक अनुसूचित मोर्चा के शुभम उत्तम ने रामनगर प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों से एनुअल चार्ज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क मांगने का विरोध किया है। उन्होंने बीईओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि निजी विद्यालयों व संस्थाओं को किसी भी विद्यार्थी से प्रवेश हो जाने के बाद पुनः प्रवेश शुल्क लेना नियमों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकतर निजी विद्यालय नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बीईओ हवलदार प्रसाद से मिलकर कहा कि मोहल्ला बंबाघेर में एक स्कूल खुलेआम एनुअल चार्ज की डिमांड कर कर रहा है। बीईओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आश्वासन दिया। इस मौके पर रजत राज, अमित कुमार, आकाश उत्तम, दीक्षा, पलकी भारती, सुजल, कल्पना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...