हल्द्वानी, अप्रैल 24 -- रामनगर। रामनगर में जनगणना का कार्य शनिवार यानी आज से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को पालिका ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि जन गणना का कार्य 25 अप्रैल से शुरू हो कर 24 मई को समाप्त होगी। पालिका क्षेत्र अंतर्गत 82 प्रगणक व 17 सुपरवाइजर्स कार्य में लगेंगे। सरकार से जारी की गई सामग्री व पहचान पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नगर पालिका में संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है। यह भी पढ़ें- डोईवाला में आज से ऑनलाइन भवन जनगणना होगी शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.