हल्द्वानी, अप्रैल 15 -- रामनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठकर उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। बुधवार को उत्तराखंड आंगनबाड़ी मिनी कर्मचारी संगठन के आह्वान पर मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई। कोसी रोड स्थित नगर पालिका पार्क में धरने के दौरान संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने पूर्व में मानदेय वृद्धि और अन्य सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब उनकी अनदेखी की जा रही है। इसके चलते वेतन समेत कई मांगें पूरी नहीं हो पा रही हैं। संगठन की अध्यक्ष दीपा थापा ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में आंगनबाड़ी वर्कर ने प्रदर्शन किया यह भी पढ़ें- लोहाघाट में भी वर्कर ने धरना दिया यह भी पढ़ें- 'जब तक मानदेय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.