रामनगर, जून 9 -- रामनगर। नगर में मंगलवार को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान तीन अवैध क्लीनिकों को बंद कराया गया तथा एक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। छापेमारी अभियान में एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, डिप्टी सीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी और औषधि निरीक्षक डॉ. अर्चना शामिल रहीं। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि मोहल्ला खताड़ी, गूलरघट्टी और ग्राम ढिकुली क्षेत्र में जांच के दौरान तीनों क्लीनिक बिना डिग्री के अवैध रूप से संचालित पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...