रामनगर, मार्च 13 -- रामनगर, संवाददाता। पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन ने मुख्य बाजार और सड़कों के किनारे अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई। इसमें सभासदों, व्यापारियों, बस यूनियन और ठेला कर्मियों ने भी भागेदारी की। एसडीएम ने बताया पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। शिवलालपुर चुंगी से लेकर आमडंडा तक यातायात व्यवस्था सुधार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार, रानीखेत रोड, भवानीगंज, कोसी रोड और रानीखेत रोड पर दुकानदारों और अन्य लोगों ने अतिक्रमण किया है। वह अतिक्रमण शनिवार से हटाया जाएगा। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.