रामनगर, अप्रैल 22 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को विद्यार्थियों में उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करना, स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना और आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे ने किया। कहा कि वर्तमान समय में केवल नौकरी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवा अपने स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार सृजित कर समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डीएन जोशी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, प्रो. जेएस नेगी, डॉ. लोतिका अमित, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. जेपी त्यागी, डॉ. ममता जोशी, डॉ. प्रकाश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...